17 Jun 2026, Wed

बस्तर से NIA तक पी सुंदरराज की एंट्री: नक्सलियों के लिए बने थे काल, अब संभालेंगे IG की जिम्मेदारी

सतीश शर्मा
रायपुर, 17 जून 2026

छत्तीसगढ़ कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी पी सुंदरराज को केंद्र सरकार ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। 2003 बैच के आईपीएस अधिकारी पी सुंदरराज को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) पद पर नियुक्त किया गया है। इस संबंध में केंद्र सरकार ने नियुक्ति आदेश जारी कर दिया है।

गृह मंत्रालय ने राज्य सरकार को पत्र लिखकर पी सुंदरराज को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि वे प्रतिनियुक्ति पर अपनी नई जिम्मेदारी संभाल सकें।

 

 

पी सुंदरराज छत्तीसगढ़ में विशेष रूप से बस्तर क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियानों के लिए जाने जाते रहे हैं। उनके नेतृत्व में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ कई सफल अभियान चलाए, जिससे नक्सली नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचा।

उनके कार्यकाल में खुफिया तंत्र को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया, जिसके चलते सुरक्षा अभियानों को नई गति और धार मिली। माना जाता है कि बस्तर के दुर्गम और संवेदनशील क्षेत्रों, विशेषकर अबूझमाड़ तक सुरक्षा बलों की पहुंच बढ़ाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

पी सुंदरराज के कार्यकाल के दौरान बड़ी संख्या में नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया, जिसे राज्य में नक्सल उन्मूलन अभियान की बड़ी उपलब्धि माना जाता है।

सुरक्षा मामलों के जानकारों का मानना है कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में उनके अनुभव और रणनीतिक कार्यशैली का लाभ अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी को भी मिलेगा। उनकी नियुक्ति को आंतरिक सुरक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पी सुंदरराज की NIA में नियुक्ति को छत्तीसगढ़ के लिए गौरव और देश की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।

Share
पढ़ें   कोरबा के आत्मानंद स्कूल में क्लासरूम में घुसा विशाल अजगर : बच्चों में मच गया हड़कंप; घर के तबेले में 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा पकड़ा गया, वन विभाग ने सुरक्षित जंगल में छोड़ा

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *