19 Sep 2026, Sat
Breaking

रायपुर में खूनी हमला: विवाद के बाद युवक पर चाकू से वार, हाथ गंभीर रूप से जख्मी; डीडी नगर में मची सनसनी

सतीश शर्मा

रायपुर, 20 जून 2026। राजधानी रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक सनसनीखेज चाकूबाजी की घटना सामने आई है। आपसी विवाद के बाद हुए हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी ने युवक पर चाकू से हमला कर उसका हाथ बुरी तरह जख्मी कर दिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

मिली जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान आलोक साहू के रूप में हुई है, जो विप्र नगर का निवासी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी ने आलोक पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में युवक का हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवक को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

सूचना मिलते ही डीडी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा

Share
पढ़ें   CFRR को लेकर ग्रामीणों में बढ़ा भ्रम : छत्तीसगढ़ वन विभाग के आदेश पर वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश में लगी रोक, केंद्र से स्पष्ट मार्गदर्शन आने तक सामुदायिक वन अधिकार से जुड़े दिशा-निर्देश स्थगित

 

 

 

 

 

You Missed