20 Sep 2026, Sun
Breaking

CG TRANSFER BREAKING : 12 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर, प्रमोशन के साथ हुआ तबादला

 

रायपुर, 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के 12 तहसीलदारों को डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नत किया है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार पदोन्नत अधिकारियों का स्थानांतरण भी किया गया है।

जारी आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारियों की पदोन्नति तीन वर्ष की स्थानापन्न अवधि के लिए प्रभावशील होगी। पदोन्नत अधिकारियों की सेवाएं छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा (वर्गीकरण, भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम, 2023 के प्रावधानों के तहत संचालित होंगी।

सरकार के इस निर्णय को प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पदोन्नति पाने वाले अधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के साथ विभिन्न जिलों में पदस्थ किया गया है।

राज्य शासन द्वारा जारी सूची में शामिल सभी 12 अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share
पढ़ें   CG में 'सनी लियोनी' केस में बड़ी कार्रवाई : आरोपी वीरेन्द्र कुमार जोशी गिरफ्तार, बैंक खाता सीज, वसूली की कार्रवाई भी होगी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी बर्खास्त, परियोजना अधिकारी पर भी निलंबन की कार्रवाई

 

 

 

 

 

You Missed