20 Sep 2026, Sun
Breaking

भिलाई में ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़: ‘अन्ना रेड्डी’ ऐप चलाने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, 81 ATM कार्ड जब्त

दुर्ग, 22 जून 2026। जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी और जुए के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। भिलाई के खुर्सीपार थाना क्षेत्र स्थित आईटीआई मैदान इलाके में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने “अन्ना रेड्डी” नामक ऑनलाइन बेटिंग ऐप का संचालन करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से बड़ी संख्या में बैंकिंग दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सट्टा संचालन से जुड़े अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजय कुमार मिश्रा, करण कुमार सिंह और दीपक कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में तीनों ने ऑनलाइन सट्टा संचालन और उससे जुड़े वित्तीय लेन-देन में अपनी भूमिका स्वीकार की है।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को पैसों का लालच देकर उनके नाम पर बैंक खाते खुलवाते थे। बाद में इन खातों का इस्तेमाल ऑनलाइन सट्टेबाजी से प्राप्त रकम के ट्रांसफर, निकासी और छिपाने के लिए किया जाता था। जांच में यह भी सामने आया कि आईपीएल सीजन के दौरान आरोपी झारखंड के रांची में रहकर भी इस नेटवर्क का संचालन कर रहे थे।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों से 62 बैंक पासबुक, 81 एटीएम कार्ड, 5 चेकबुक, 13 मोबाइल फोन, 11 सिम कार्ड, लैपटॉप, हार्ड डिस्क और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए हैं।

खुर्सीपार थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(2), 318(3), 318(4), 319 तथा छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 5, 6 और 7 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एएसपी मणिशंकर चंद्रा के अनुसार जब्त डिजिटल उपकरणों और बैंक खातों की तकनीकी व वित्तीय जांच जारी है। जांच के दौरान ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और वित्तीय लेन-देन की परतें खुलने की संभावना है।

Share
पढ़ें   ग्रामीण बेटी की बड़ी उपलब्धि: हैमर थ्रो में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया सम्मानित

 

 

 

 

 

You Missed