6 Aug 2026, Thu

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष पर भाजपा का अभियान: प्रदेशभर में होंगे सम्मेलन, सेवा और जनजागरण कार्यक्रम

सतीश शर्मा

रायपुर, 22 जून 2026

भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस (23 जून) से उनकी जयंती (6 जुलाई) तक भारतीय जनता पार्टी प्रदेशभर में ‘स्मरण पखवाड़ा’ मनाएगी। इस दौरान बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक विभिन्न सेवा, संगठनात्मक और जनजागरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं स्मरण पखवाड़ा कार्यक्रम के प्रदेश प्रभारी नंदन जैन ने बताया कि यह पखवाड़ा डॉ. मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों, सांस्कृतिक चेतना और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती वर्ष भी मनाई जा रही है।

नंदन जैन ने कहा कि डॉ. मुखर्जी भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद, कुशल प्रशासक और दूरदर्शी राजनेता थे। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाए रखने और देश की अखंडता की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में धारा 370 हटाकर डॉ. मुखर्जी के संकल्प को साकार किया गया।

 

 

उन्होंने बताया कि 23 जून और 6 जुलाई को प्रदेश के सभी बूथों पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बूथ समिति के सदस्य, प्राथमिक सदस्य और पार्टी समर्थक शामिल होंगे। इस दौरान डॉ. मुखर्जी के जीवन, व्यक्तित्व और राष्ट्रसेवा में उनके योगदान पर चर्चा की जाएगी।

स्मरण पखवाड़े के तहत सभी जिलों में जिला कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। वहीं प्रमुख शैक्षणिक केंद्रों में छात्र सम्मेलन आयोजित कर युवाओं को डॉ. मुखर्जी के विचारों से अवगत कराया जाएगा। इन कार्यक्रमों के संचालन में भारतीय जनता युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।

पढ़ें   'जोहार जगन्नाथ' में गूंजी आस्था की धुन: डॉ. वर्णिका शर्मा ने की महाआरती, 'मिस रायपुर सीजन-2' का पोस्टर लॉन्च

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि विभिन्न नगरों और शहरों में किसी चौराहे, उद्यान या मार्ग का नामकरण डॉ. मुखर्जी के नाम पर किया जाएगा। साथ ही उनकी प्रतिमा अथवा चित्र का अनावरण भी किया जाएगा। मानसून को देखते हुए प्रत्येक बूथ पर वृक्षारोपण अभियान भी चलाया जाएगा।

कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए प्रदेश स्तर पर 5 सदस्यीय, जिला स्तर पर 4 सदस्यीय और मंडल स्तर पर 3 सदस्यीय टीमों का गठन किया गया है।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed