6 Aug 2026, Thu

रायपुर से राजनांदगांव, धमतरी और बलरामपुर तक तबादले: आबकारी विभाग की ट्रांसफर लिस्ट जारी, कई जिलों में नया प्रभार

रायपुर, 22 जून 2026। छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 30 अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार सहायक आयुक्त, जिला आबकारी अधिकारी, सहायक जिला आबकारी अधिकारी, आबकारी उप निरीक्षक और मुख्य लिपिक स्तर के अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना दी गई है।

आदेश के मुताबिक प्रवीण वर्मा को आबकारी आयुक्त कार्यालय नवा रायपुर से प्रभारी उपायुक्त आबकारी रायपुर बनाया गया है। वहीं राजेश कुमार शर्मा को रायपुर से राजनांदगांव में सहायक आयुक्त आबकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। रत्नेश मरावी को सक्ती जिले का स्वतंत्र प्रभार दिया गया है।

इसी तरह नितिन कुमार शुक्ल को जिला आबकारी अधिकारी मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी, दीप महीष को राज्य स्तरीय उड़नदस्ता रायपुर तथा सी.आर. साहू को जिला आबकारी अधिकारी खैरागढ़-गंडई-छुईखदान पदस्थ किया गया है।

 

 

आदेश में कई जिलों के जिला आबकारी अधिकारियों के प्रभार में भी बदलाव किया गया है। योगेश्वर कुमार द्विवेदी को जांजगीर-चांपा में प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी, पलक नंद को बालोद, शशांक कुमार को बलरामपुर-रामानुजगंज तथा अजय सिंह धुर्वे को बिलासपुर संभागीय उड़नदस्ता भेजा गया है।

वहीं मुकेश अग्रवाल को आबकारी आयुक्त कार्यालय नवा रायपुर, रोहित देवांगन को धमतरी, निरूपमा लोन्हारे को दुर्ग संभागीय उड़नदस्ता, अभिषेक तिवारी को रायगढ़ और क्रिस्टोफर खलखो को दुर्ग जिले में नई जिम्मेदारी मिली है।

इसके अलावा कई सहायक जिला आबकारी अधिकारियों, आबकारी उप निरीक्षकों और लिपिकीय कर्मचारियों के भी तबादले किए गए हैं। इनमें जेबा खान, अंकित राठौर, दिनेश दुबे, अभिनव कुमार रायजादा, वीणा भंडारी, गीता साहू और मुकेश कुमार पाण्डेय शामिल हैं।

पढ़ें   PSC मुख्य परीक्षा 6 जून से शुरू: 4 दिन तक चलेंगी परीक्षाएं, आयोग ने जारी किए एडमिट कार्ड; SMS से नहीं मिलेगी सूचना

विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से एकपक्षीय रूप से भारमुक्त माना जाएगा तथा उनका आगामी वेतन पूर्व पदस्थापना स्थल से आहरित नहीं किया जाएगा। यह आदेश राज्यपाल के नाम से अवर सचिव के.एल. कश्यप द्वारा जारी किया गया है।

Share

 

 

 

 

 

You Missed