21 Sep 2026, Mon
Breaking

CM TODAY SCHEDULE: आज कैबिनेट की अहम बैठक लेंगे मुख्यमंत्री साय, आर्थिक मामलों की समीक्षा के बाद करेंगे वृक्षारोपण, जानें पूरा शेड्यूल…

सतीश शर्मा

रायपुर, 23 जून। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को मंत्रालय, महानदी भवन में आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से रवाना होकर 11:25 बजे मंत्रालय पहुंचेंगे।

सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक मंत्रिपरिषद की बैठक आयोजित होगी। इसके बाद दोपहर 1 बजे से 1:30 बजे तक आर्थिक मामलों की मंत्रिपरिषद समिति की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 1:30 बजे से शाम 5 बजे तक मुख्यमंत्री शासकीय कार्यों और आरक्षित कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।

शाम 5 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से रवाना होकर 5:10 बजे रायपुर जिले के ग्राम पलौद स्थित बीएसएफ कैंप के पास पहुंचेंगे। यहां वे 5:10 बजे से 5:40 बजे तक आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री शाम 5:40 बजे पलौद से रवाना होकर 6:10 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

Share
पढ़ें   दिल्ली के घाटों पर सुबह की पहली किरण के साथ छठी मैया की जयकार: आज व्रतियों का पारण, जाने पूरे नियम और महत्व

 

 

 

 

 

You Missed