11 Aug 2026, Tue
Breaking

रायपुर में पद्मश्री डॉ. बुधरी ताती का सम्मान: अमित चिमनानी से की मुलाकात, बोले—‘चार दशक की सेवा पूरे समाज के लिए प्रेरणा’

सतीश शर्मा 

रायपुर, 27 जून 2026

छत्तीसगढ़ के बस्तर अंचल अंतर्गत दंतेवाड़ा की प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता और हाल ही में देश के प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान ‘पद्मश्री’ से विभूषित डॉ. बुधरी ताती शनिवार को भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमित चिमनानी के रायपुर स्थित निज कार्यालय पहुँचीं। इस अवसर पर अमित चिमनानी ने उनका आत्मीय अभिनंदन किया, उन्हें बधाई दी और सम्मानपूर्वक अपनी पुस्तकें भेंट कीं।

 

 

अमित चिमनानी ने इस दौरान कहा कि डॉ. बुधरी ताती का जीवन और उनका चार दशकों का सेवा भाव हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। बस्तर जैसे चुनौतीपूर्ण और सुदूर क्षेत्रों में जाकर शिक्षा की अलख जगाना, स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाना और महिला सशक्तीकरण के लिए कार्य करना कोई साधारण काम नहीं है। उनके इस योगदान से छत्तीसगढ़ का गौरव पूरे देश में बढ़ा है।

मुलाकात के दौरान डॉ. बुधरी ताती ने भी अपने जमीनी अनुभवों को साझा किया और इस आत्मीय स्वागत व सम्मान के लिए अमित चिमनानी का आभार व्यक्त किया।

उल्लेखनीय है कि डॉ. बुधरी ताती ने नक्सल प्रभावित और बेहद दूरदराज के आदिवासी क्षेत्रों में पिछले चार दशकों से शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तीकरण के क्षेत्र में अभूतपूर्व एवं उत्कृष्ट कार्य किया है, जिसके लिए भारत सरकार ने उन्हें ‘पद्मश्री’ सम्मान से नवाजा है। वह पैदल चलकर 545 गांवों तक पहुँची हैं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया है। उन पर जानलेवा हमले भी हुए, लेकिन उन्होंने सेवा का रास्ता नहीं छोड़ा और हजारों लोगों को आत्मनिर्भर बनाया।

Share
पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : फाल्गुन महोत्सव में शामिल होंगे सीएम विष्णु देव साय, डोंगरगांव के कबीर मठ आश्रम नादिया में एक घंटे रहेंगे फिर.. देखें पूरा शेड्यूल...

 

 

 

 

 

You Missed