13 Aug 2026, Thu

CM TODAY SCHEDULE : आज कबीर जयंती महोत्सव में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, रायपुर से चांपा तक दौरा, कई कार्यक्रमों में रहेंगे व्यस्त, देखें पूरा शेड्यूल…

सतीश शर्मा

रायपुर, 29 जून 2026। मुख्यमंत्री आज सोमवार को रायपुर और जांजगीर-चांपा जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे असंग देव कबीर आश्रम, सोनपैरी में आयोजित कबीर जयंती महोत्सव में शामिल होंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से चांपा पहुंचकर विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान करेंगे और 11:25 बजे असंग देव कबीर आश्रम, सोनपैरी पहुंचेंगे। यहां सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित कबीर जयंती महोत्सव में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे सोनपैरी से रवाना होकर 12:55 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर पहुंचेंगे और दोपहर 1:00 बजे हेलीकॉप्टर से चांपा के लिए प्रस्थान करेंगे। दोपहर 1:45 बजे भालेराय मैदान हेलीपेड, चांपा पहुंचने के बाद वे 1:55 बजे देवांगन धर्मशाला, थाना पारा पहुंचेंगे।

 

 

मुख्यमंत्री का दोपहर 2:00 बजे से 2:30 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद वे 2:30 बजे देवांगन धर्मशाला से रवाना होकर 2:35 बजे हेलीपेड पहुंचेंगे और 2:40 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 3:25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपेड, रायपुर पहुंचेंगे और वहां से 3:30 बजे मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे। दोपहर 3:35 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचने के बाद उनका समय आरक्षित रहेगा।

Share
पढ़ें   स्थापना दिवस पर भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: 7 दिन तक सम्मेलन, स्वच्छता अभियान और गांवों में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित