13 Aug 2026, Thu
Breaking

नकटी में प्रशासन Vs ग्रामीण: 48 मकानों पर चला बुलडोजर, विरोध के बीच हजार जवानों की तैनाती से बढ़ा तनाव

सतीश शर्मा

रायपुर, 29 जून 2026

राजधानी रायपुर से सटे माना क्षेत्र के ग्राम नकटी में सोमवार सुबह प्रशासन ने अवैध कब्जों के खिलाफ बड़ी बेदखली कार्रवाई शुरू कर दी। कार्रवाई को लेकर ग्रामीणों के विरोध की आशंका के चलते इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। आधी रात से ही जेसीबी मशीनों और प्रशासनिक अमले ने मोर्चा संभाल लिया था।

 

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम नकटी के वार्ड क्रमांक 16 और 17 में सरकारी जमीन पर बने 48 मकानों को हटाने के लिए राजस्व विभाग ने पहले ही बेदखली नोटिस जारी किया था। सोमवार को प्रशासन ने इन अवैध निर्माणों को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए करीब एक हजार पुलिस जवान तैनात किए गए हैं।

प्रशासन का कहना है कि संबंधित जमीन पर वर्षों से अवैध कब्जा किया गया था, जिसे हटाने के लिए नियमानुसार नोटिस जारी किए गए थे। निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब बेदखली की कार्रवाई की जा रही है।

वहीं, ग्रामीणों ने कार्रवाई का विरोध करते हुए दावा किया कि वे लंबे समय से इस जमीन पर रह रहे हैं। उनका कहना है कि कई मकान प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के तहत बनाए गए हैं, इसलिए उन्हें हटाना उचित नहीं है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कार्रवाई रोकने और पुनर्विचार की मांग की है।

फिलहाल गांव में तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण की स्थिति बनी हुई है। प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और सुरक्षा व्यवस्था के बीच बेदखली अभियान जारी है।

Share
पढ़ें   डोंगरगढ़ में मां बमलेश्वरी पहाड़ी से खिसकी विशाल चट्टान : टूटी 500 सीढ़ियां, बाल-बाल बचे श्रद्धालु – बारूदी ब्लास्टिंग और पेड़ों की कटाई पर उठा सवाल

 

 

 

 

 

You Missed