1 Jul 2026, Wed

‘पहले 112 पर कॉल… फिर कुएं में छलांग’: गरियाबंद में स्कूल सफाईकर्मी की मौत से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

गरियाबंद, 01 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय लोकेश कुमार यादव के रूप में हुई है, जो एक स्कूल में सफाईकर्मी के पद पर कार्यरत था। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, मामला देवभोग थाना क्षेत्र के कुदलीमुड़ा गांव का है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद युवक ने गांव के एक कुएं में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि घटना के समय युवक शराब के नशे में था। जांच में यह भी पता चला है कि आत्महत्या से पहले उसने डायल 112 पर फोन किया था। फिलहाल कॉल के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

 

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही घटना के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

यदि आप या आपका कोई परिचित भावनात्मक संकट या आत्महत्या जैसे विचारों से जूझ रहा है, तो तुरंत अपने परिजनों, किसी भरोसेमंद व्यक्ति या स्थानीय मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ से मदद लें। समय पर सहायता मिलना बेहद महत्वपूर्ण हो सकता है।

Share
पढ़ें   CG में खेत बना शिकारगाह, जंगली सूअर की ली जान: मांस पकाते मिले 4 आरोपी, DFO बोले—किसी को नहीं बख्शेंगे

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *