9 Oct 2026, Fri
Breaking

रेलवे को ₹175 करोड़ की सौगात: CM विष्णुदेव साय ने जताया PM मोदी का आभार, बोले—’डबल इंजन सरकार से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर’

सतीश शर्मा 

रायपुर, 10 जुलाई 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर में 250 इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के लिए अतिरिक्त होमिंग सुविधाओं के निर्माण हेतु ₹175 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि डबल इंजन सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रेलवे अधोसंरचना अभूतपूर्व गति से सशक्त हो रही है। केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत यह परियोजना राज्य के रेल नेटवर्क को और अधिक सक्षम एवं आधुनिक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि इस परियोजना से रायपुर में इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव के रखरखाव क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। साथ ही माल एवं यात्री परिवहन की दक्षता बढ़ेगी और रेलवे परिचालन को अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। इससे भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप रेलवे अधोसंरचना को भी मजबूती मिलेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्वास व्यक्त किया कि यह परियोजना छत्तीसगढ़ को देश के प्रमुख रेल, औद्योगिक एवं लॉजिस्टिक्स हब के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण को नई गति प्रदान करेगी।

Share
पढ़ें   अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर छत्तीसगढ़ में ऐतिहासिक आयोजन : 'योग संगम-हरित योग' थीम पर राज्यभर में सामूहिक योग, मुख्यमंत्री जशपुर तो राज्यपाल रायपुर में करेंगे नेतृत्व

 

 

 

 

 

You Missed