7 Mar 2026, Sat

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर अमर्यादित भाषा का उपयोग करने का लगा अर्नब गोस्वामी के ऊपर आरोप, कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने दर्ज कराया FIR

राष्ट्रीय चैनल R भारत के संपादक अर्नब गोस्वामी के ऊपर लगातार एक के बाद एक एफआईआर छत्तीसगढ़ में हो रहे है । दरअसल कांग्रेस के नेताओं का आरोप है कि अर्नब गोस्वामी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के खिलाफ बेवजह अमर्यादित शब्दो का प्रयोग किया है इसे लेकर लगातार कांग्रेसी प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेमचंद जायसी ने एफआईआर दर्ज कराई है  ।

FIR कराते प्रेमचंद जायसी

 

प्रेमचंद जायसी ने बताया कि सोनिया गांधी , अध्यक्ष , अखिल भारतीय कांग्रेस के ख़िलाफ़ ग़लत टिप्पणी करने वाले अर्णव गोस्वामी , ARG media pvt ltd , रिपब्लिक भारत टी.व्ही, के ख़िलाफ़ धारा 153 , 153-a ,153-b ,295-a ,504 व 505 के तहत अपराध थाना मस्तूरी बिलासपुर में पंजिबद्ध कराया गया है।

Share
पढ़ें   CM भूपेश बघेल विधानसभा में : सीएम भूपेश बघेल ने बजट को बताया गरीबों के जीवन स्तर में बदलाव लाने वाला, CM भूपेश बोले : "छत्तीसगढ़ के किसानों और मजदूरों के हित में यदि हमें कर्ज लेना पड़े तो हम लेंगे"