BREAKING : गाँव में उड़ते हुए गिरा अज्ञात RSG-20A वस्तु, एकाएक लग गई भीड़ ,गाँव वाले दहशत में, मौसम वैज्ञानिकों ने दिया ऐसा तर्क

Latest

कन्हैया तिवारी, गरियाबंद।

गरियाबन्द जिले के छुरा विकास खण्ड के ग्राम पंचायत हरदी में खेत खलिहान में तड़के सुबह एक गुब्बारे की तरह एक वस्तु RSG-20A नामक कुछ मशीन खेत खलिहान की ओर उड़ते हुए गिरी। जिसको देखने के लिए खेत में एकाएक लोगों की भीड़ लगना चालू हो गया और ग्रामीणों में डर का माहौल उत्पन्न हो गया।
चूँकि आसमान में उड़ते हुए ये गुब्बारे जैसे आया और अचानक खेत में गिर गया, जिससे ग्रामीणों में डर से माहौल उत्पन्न हो गया।
ग्रामवासियों ने जब करीब में जाकर देखा, तो उक्त वस्तु में RSG-20A नामक कुछ मशीन जैसे किट भी लगे थे, इसकी सूचना गाँव वालों ने तुरंत पुलिस को दी। इस दौरान छुरा पुलिस ने मौके में जाकर उक्त वस्तु को उठा कर अपने कब्जे में ले लिए है।
थाना प्रभारी छुरा राजेश जगत ने चर्चा के दौरान बताये की मौसम विभाग से संबंधित लग रहा है, इसे हमारे द्वारा मौसम विभाग से जांच कराई जा रही है।

                Photo : सामान को देखते ग्रामीण

मौसम वैज्ञानिक की अपील-‘डरे नहीं’
इस विषय में छत्तीसगढ़ के पूर्व मौसम वैज्ञानिक पीएल देवांगन का कहना है कि यह संसाधन मौसम का पता लगाने के लिए उपयोग में लाया जाता है। जिसके बाद यह खुद ब खुद कई जगहों पर गिर भी जाता है। ऐसे में उन्होंने लोगों से अपील की है कि लोग इसे देखकर किसी भी तरह की दहशत में ना आएं। बल्कि स्थानीय प्रशासन को इसकी सूचना दें, ताकि मौसम विभाग तक यह साधन वापस पहुंचाया जा सके।

 

 

Share
पढ़ें   अच्छी खबर : वैक्सीन की पहली खेप पहुंची रायपुर, महापौर एजाज ढेबर ने दंडवत प्रणाम कर किया प्रदेश को कोरोना मुक्त होने की कामना