5 Nov 2026, Thu
Breaking

BREAKING: एंटी पेपर लीक बिल लोकसभा से पास, सदन में राहुल गांधी के बयान पर जमकर हंगामा

 

नई दिल्ली, 29 जुलाई 2026

लोकसभा ने बुधवार को लंबी चर्चा के बाद एंटी पेपर लीक बिल को ध्वनि मत से पारित कर दिया। सरकार का कहना है कि यह कानून देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक, नकल माफिया और संगठित परीक्षा धांधली पर प्रभावी रोक लगाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। बिल पर चर्चा के दौरान सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली।

सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के भाषण और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए उनके बयान पर भी जोरदार हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष के सांसदों ने राहुल गांधी से अपने आरोपों के समर्थन में प्रमाण प्रस्तुत करने या माफी मांगने की मांग की। विवाद के कारण लोकसभा की कार्यवाही दो बार स्थगित करनी पड़ी।

दोपहर तीन बजे कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने चर्चा का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को संसदीय प्रक्रियाओं और प्रशासनिक व्यवस्था की बुनियादी जानकारी होनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी कानून-व्यवस्था की स्थिति में गोली चलाने का आदेश मंत्री नहीं, बल्कि संबंधित मजिस्ट्रेट देता है।

जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी के आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि संबंधित घटना में गोली चली ही नहीं थी, बल्कि केवल आंसू गैस के गोले छोड़े गए थे। उन्होंने गृह मंत्री के काफिले और अन्य दावों पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बिना तथ्यों के सार्वजनिक बयान देना किसी जिम्मेदार जनप्रतिनिधि के अनुरूप नहीं है।

बिल पारित होने के बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने इसकी घोषणा की और सदन की कार्यवाही अगले दिन तक के लिए स्थगित कर दी। सरकार का दावा है कि नया कानून परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बढ़ाने और युवाओं के हितों की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Share
पढ़ें   रजिस्ट्री के साथ ही नामांतरण, किसान चंद्रशेखर को नहीं लगाने पड़े दफ्तर के चक्कर; ऑटोम्यूटेशन से समय और दौड़भाग बची

 

 

 

 

 

You Missed