16 Sep 2026, Wed
Breaking

बस्तर की रेल परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CM विष्णु देव साय की पहल से केंद्र ने बढ़ाया कदम: केदार कश्यप

रायपुर, 30 जुलाई 2026

वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रयासों और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के सकारात्मक सहयोग से छत्तीसगढ़ की महत्वपूर्ण रेल परियोजनाओं, विशेषकर रावघाट–कोंडागांव–जगदलपुर रेल लाइन, को नई गति मिलेगी। उन्होंने इसे बस्तरवासियों के वर्षों पुराने सपने को साकार करने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया।

कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नई दिल्ली में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर राज्य की लंबित रेल परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री की इस पहल के बाद इन परियोजनाओं में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे बस्तर समेत पूरे छत्तीसगढ़ के विकास को नई दिशा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि मजबूत रेल संपर्क से बस्तर में उद्योग, व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। साथ ही क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को भी बड़ा बढ़ावा मिलेगा। उनके अनुसार रेल नेटवर्क का विस्तार विकसित बस्तर और विकसित छत्तीसगढ़ की मजबूत आधारशिला साबित होगा।

मंत्री केदार कश्यप ने बस्तरवासियों की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि इन परियोजनाओं के पूरा होने पर बस्तर विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा।

 

Share
पढ़ें   होली पर बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी! गोंदिया से छपरा और पटना के लिए 3 स्पेशल ट्रेनें, जानिए समय-सारणी

 

 

 

 

 

You Missed