4 Aug 2026, Tue
Breaking

रायपुर में गांजा तस्करी पर बड़ा वार: 191 किलो गांजा और ट्रक जब्त, NDPS एक्ट के तहत दो आरोपी मोहम्मद लाल और मोहम्मद रुस्तम गिरफ्तार

रायपुर, 04 अगस्त 2026

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और तेलीबांधा थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 191 किलो गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹19.10 लाख से अधिक बताई गई है। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने तेलीबांधा थाना क्षेत्र के अग्रसेन धाम के पास सर्विस रोड पर एक अशोक लेलैंड ट्रक को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से 191 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजे की खेप के साथ ट्रक को भी जब्त कर लिया।

 

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद लाल और मोहम्मद रुस्तम के रूप में हुई है। दोनों पश्चिम बंगाल के निवासी हैं। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब गांजा सप्लाई नेटवर्क और इस तस्करी से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Share
पढ़ें   BJP में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष की चर्चा तेज: दिल्ली में रविवार को अहम बैठक, धर्मेंद्र प्रधान,भूपेंद्र यादव सहित कई बड़े नाम रेस में

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed