20 Sep 2026, Sun
Breaking

स्वास्थ्य सुविधाओं पर फोकस: जायसवाल ने निर्माण कार्यों की समीक्षा की, बोले—गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर पूरा करें प्रोजेक्ट

 

रायपुर, 04 अगस्त 2026।
स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में स्वास्थ्य अधोसंरचना को नई गति देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्वास्थ्य सचिव एवं लोक निर्माण विभाग के सचिव के साथ विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान रायपुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। इनमें ट्रॉमा सेंटर, क्रिटिकल केयर यूनिट, नवीन सिकल सेल इंस्टीट्यूट, बॉयज एवं गर्ल्स हॉस्टल तथा स्टाफ रेजिडेंशियल बिल्डिंग जैसे महत्वपूर्ण निर्माण शामिल हैं। ये सभी परियोजनाएं प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम मानी जा रही हैं।

बैठक में आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा की गई, ताकि परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा किया जा सके।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अधिकारियों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और निर्धारित समय-सीमा का विशेष ध्यान रखने के स्पष्ट निर्देश दिए, जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ जल्द मिल सके।

Share
पढ़ें   नवा रायपुर में ट्रिपल-आईटी का डिजिटल उत्पादकता और एआई प्रशिक्षण कार्यक्रम: अधिकारियों-कर्मचारियों को मिली प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की नई तकनीकी जानकारी

 

 

 

 

 

You Missed