20 Sep 2026, Sun
Breaking

CM TODAY SCHEDULE: नवा रायपुर में कैबिनेट बैठक, वृक्षारोपण और पेसा टास्क फोर्स की बैठक में शामिल होंगे CM विष्णु देव साय, जानें पूरा कार्यक्रम…

रायपुर, 05  अगस्त 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बुधवार, 5 अगस्त को राजधानी रायपुर और नवा रायपुर में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उनके दिन की शुरुआत मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से होगी। इसके बाद वे मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचकर मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर अटल नगर में मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश के विकास, प्रशासनिक निर्णयों और विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।

दोपहर 1:10 बजे मुख्यमंत्री सेक्टर-39, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे, जहां वे वृक्षारोपण कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 1:55 बजे तक चलेगा। इसके बाद वे पुनः मंत्रालय लौटेंगे।

मंत्रालय में दोपहर 2:05 बजे से 3:00 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। वहीं दोपहर 3:00 बजे से 4:00 बजे तक मुख्यमंत्री पेसा टास्क फोर्स की बैठक में शामिल होंगे। बैठक के बाद वे मंत्रालय में कार्यालयीन कार्यों का निपटारा करेंगे और आरक्षित कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे।

शाम 5:00 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय से प्रस्थान कर 5:25 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर पहुंचेंगे, जहां उनका शेष समय आरक्षित रहेगा। मुख्यमंत्री के इस व्यस्त कार्यक्रम में कैबिनेट बैठक, पर्यावरण संरक्षण के तहत वृक्षारोपण और पेसा कानून के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर महत्वपूर्ण बैठक प्रमुख आकर्षण रहेंगी।

Share
पढ़ें   CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज सुशासन तिहार 2025 के समाधान शिविरों का करेंगे निरीक्षण, समीक्षा बैठकों में लेंगे भाग, जानें पूरा शेड्यूल…

 

 

 

 

 

You Missed