20 Sep 2026, Sun

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सुनीं कार्यकर्ताओं की समस्याएं : 500 से ज्यादा कार्यकर्ता पहुंचे सहयोग केंद्र; 176 आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश

रायपुर, 06 अगस्त 2026

भारतीय जनता पार्टी के कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित प्रदेश कार्यालय में बुधवार को आयोजित सहयोग केंद्र में प्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने प्रदेशभर से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी विभिन्न समस्याएं और मांगें मंत्री के समक्ष रखीं।

सहयोग केंद्र में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से 500 से अधिक कार्यकर्ता पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान कुल 176 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें विभिन्न प्रशासनिक, विकास और जनहित से जुड़े मामलों को शामिल किया गया।

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने सभी आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से चर्चा कर उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि सभी आवेदनों का त्वरित, निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निराकरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि कार्यकर्ताओं और आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े।

मंत्री यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता संगठन और सरकार के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उनकी समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रत्येक आवेदन पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाएगी और जरूरत पड़ने पर व्यक्तिगत स्तर पर भी समीक्षा की जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री शिवनाथ यादव और प्रदेश कार्यालय मंत्री अशोक बजाज भी मौजूद रहे। उन्होंने भी कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन की गतिविधियों और जनसमस्याओं के समाधान के लिए सहयोग केंद्र की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में स्थापित हुआ पहला सीआरडी मशीन वृंदा चेस्ट एलर्जी सेंटर में : अब एलर्जी का सटीक निदान और त्वरित इलाज संभव, बच्चों से लेकर वयस्कों तक को मिलेगा फायदा