20 Sep 2026, Sun
Breaking

नामों को लेकर वायरल अफवाहों पर CGPSC का करारा जवाब, कहा – रिजल्ट में वही नाम जो अभ्यर्थियों ने आवेदन में खुद लिखे थे

रायपुर, 6 अगस्त, 2026

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने एसआई भर्ती परीक्षा-2024 के प्रारंभिक लिखित परीक्षा परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर फैलाए जा रहे भ्रामक दावों का कड़ा खंडन किया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा परिणाम में जिन अभ्यर्थियों के नाम प्रदर्शित किए गए हैं, वे वही नाम हैं जिन्हें संबंधित अभ्यर्थियों ने स्वयं ऑनलाइन आवेदन भरते समय दर्ज कर अंतिम रूप से सबमिट किया था।

दरअसल, 4 अगस्त को सूबेदार, उप-निरीक्षक (SI) संवर्ग और प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 का प्रारंभिक परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर कुछ अभ्यर्थियों के नामों को लेकर रील्स और शॉर्ट वीडियो बनाकर उनका उपहास उड़ाया जाने लगा। साथ ही परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े किए गए।

इन वायरल दावों पर आयोग ने साफ कहा है कि अभ्यर्थियों के आवेदन पत्र में दर्ज नाम ही उनके प्रवेश-पत्र (Admit Card) में अंकित थे। इन्हीं नामों के आधार पर दस्तावेज़ सत्यापन, शारीरिक दक्षता परीक्षा (PST) और प्रारंभिक लिखित परीक्षा की पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। इसलिए परिणाम में प्रदर्शित नामों को लेकर किसी तरह का भ्रम फैलाना पूरी तरह तथ्यहीन है।

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अवर सचिव ने अभ्यर्थियों और आम नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित असत्य और भ्रामक जानकारियों पर विश्वास न करें। भर्ती परीक्षा से संबंधित किसी भी सूचना के लिए केवल छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

आयोग ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर वायरल हर जानकारी सच नहीं होती और बिना पुष्टि के किसी भी दावे पर भरोसा करना भ्रम की स्थिति पैदा कर सकता है।

Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : साय कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक मंत्रालय में...CM विष्णुदेव साय सारंगढ़ जिले को देंगे विकास कार्यों की सौगात...सैफ अली खान पर हमला करने वाले आरोपी को मुंबई पुलिस ले जाएगी...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें...

 

 

 

 

 

You Missed