8 Aug 2026, Sat
Breaking

शादी से इनकार पर प्रेमी ने पार की हद: प्रेमिका के आपत्तिजनक फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर किए वायरल, बेंगलुरु से गिरफ्तार

बिलासपुर/तखतपुर, 08 अगस्त 2026। बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवती द्वारा शादी से इनकार किए जाने से नाराज प्रेमी ने कथित तौर पर वीडियो कॉल के दौरान बनाए गए उसके निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को कर्नाटक के बेंगलुरु से गिरफ्तार कर लिया है।

शादी से इनकार के बाद वायरल किए निजी फोटो-वीडियो

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक सुनील चतुर्वेदी का एक युवती के साथ प्रेम संबंध था। दोनों के बीच बातचीत और वीडियो कॉल भी होती थी। इसी दौरान आरोपी ने युवती के कुछ निजी फोटो और वीडियो बनाए थे।

बताया गया कि जब युवती ने आरोपी से शादी करने से इनकार कर दिया, तो वह नाराज हो गया। आरोप है कि इसके बाद उसने वीडियो कॉल के दौरान बनाए गए युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो को इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया।

 

 

निजी फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद युवती ने मामले की शिकायत तखतपुर थाने में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट सहित संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

शिकायत के बाद फरार हो गया था आरोपी

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की, लेकिन वह फरार हो गया था। तखतपुर थाना प्रभारी अवनीश पासवान के नेतृत्व में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन सदस्यीय पुलिस टीम गठित की गई।

पढ़ें   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मुख्यमंत्री निवास में बेल का पौधा रोपा, करमा नर्तक दलों का उत्साहवर्धन कर सांस्कृतिक धरोहर को सराहा

पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी और आरोपी की लोकेशन के आधार पर उसकी तलाश शुरू की। जांच के दौरान आरोपी के कर्नाटक के बेंगलुरु में होने की जानकारी मिली।

बेंगलुरु पहुंचकर पुलिस ने दबोचा

लोकेशन की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम बेंगलुरु पहुंची और दबिश देकर आरोपी सुनील चतुर्वेदी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को तखतपुर लेकर पहुंची।

इसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस कर रही मामले की जांच

फिलहाल पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि वायरल किए गए फोटो और वीडियो कितने लोगों तक पहुंचे और सोशल मीडिया पर इन्हें किस तरह प्रसारित किया गया।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी व्यक्ति की निजी तस्वीर या वीडियो उसकी अनुमति के बिना सोशल मीडिया पर साझा या वायरल करना गंभीर अपराध है। ऐसी सामग्री मिलने पर उसे आगे शेयर करने के बजाय तत्काल संबंधित प्लेटफॉर्म और पुलिस को सूचना देनी चाहिए।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed