25 Sep 2026, Fri
Breaking

रायपुर में शुरू हुआ ‘चौपाटी क्रेविंग्स’ फूड फेस्टिवल : 23 अगस्त तक देशभर के स्ट्रीट फूड का स्वाद ले सकेंगे शहरवासी

रायपुर, 8 अगस्त 2026। शहर के सायाजी रायपुर में ‘चौपाटी क्रेविंग्स’ फूड फेस्टिवल शुरू हो गया है। 7 अगस्त से शुरू हुआ यह फूड फेस्टिवल 23 अगस्त 2026 तक क्रेविंग्स रेस्टोरेंट में आयोजित किया जा रहा है। इसमें शहरवासियों और मेहमानों को देश के अलग-अलग हिस्सों में लोकप्रिय स्ट्रीट फूड और चौपाटी के स्वाद का अनुभव एक ही जगह पर मिलेगा।

फेस्टिवल में भारत की लोकप्रिय फूड स्ट्रीट्स से प्रेरित चटपटे स्नैक्स, स्ट्रीट-फूड क्लासिक्स, स्वादिष्ट व्यंजन और कई तरह के मीठे पकवान शामिल किए गए हैं। आयोजन का उद्देश्य देश की जीवंत स्ट्रीट-फूड संस्कृति को होटल के आतिथ्य, गुणवत्ता और आरामदायक माहौल के साथ पेश करना है।

‘चौपाटी क्रेविंग्स’ में मेहमान परिवार और दोस्तों के साथ अलग-अलग स्वादों का आनंद ले सकेंगे। फूड फेस्टिवल में चौपाटियों के पारंपरिक माहौल और वहां मिलने वाले लोकप्रिय व्यंजनों का अनुभव देने की कोशिश की गई है।

सायाजी रायपुर के एग्जीक्यूटिव शेफ राजेंद्र सिंह ने कहा कि ‘चौपाटी क्रेविंग्स’ भारत की जीवंत स्ट्रीट-फूड संस्कृति को समर्पित एक विशेष पहल है। इसका उद्देश्य मेहमानों को ऐसा अनुभव देना है, जिसमें उन्हें देश की प्रसिद्ध फूड स्ट्रीट पर घूमने, अलग-अलग स्वाद आजमाने और परिवार-दोस्तों के साथ भोजन का आनंद लेने जैसा एहसास हो।

यह फूड फेस्टिवल क्रेविंग्स रेस्टोरेंट, सायाजी रायपुर में 8 से 23 अगस्त 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती पर हाईकोर्ट का बड़ा झटका: पुलिसकर्मियों के बच्चों को दी गई रियायत पर उठे सवाल, भर्ती प्रक्रिया पर लगी रोक!

 

 

 

 

 

You Missed