25 Sep 2026, Fri
Breaking

कोंडागांव में बड़ा सड़क हादसा: बोरगांव पुल के पास बस-ट्रक की टक्कर, 12 से अधिक यात्री घायल, जिला अस्पताल रेफर

कोंडागांव, 10 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में नेशनल हाईवे-30 पर सोमवार दोपहर बड़ा सड़क हादसा हो गया। बोरगांव पुल के पास करीब 1:30 बजे रॉयल यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार 12 से अधिक यात्री घायल हो गए, जबकि ट्रक चालक को भी चोटें आई हैं।

टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को तत्काल फरसगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

बताया गया कि हादसे में कुछ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल यात्रियों को जिला अस्पताल कोंडागांव रेफर किया गया है।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर हादसे की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल दुर्घटना के सटीक कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share
पढ़ें   CG के जशपुर में फिर मंदिर बना निशाना : प्राचीन शिव मंदिर से चोर शिवलिंग ही उखाड़कर ले गए; ग्रामीणों में भारी आक्रोश और आस्था पर चोट, पुलिस जांच में जुटी

 

 

 

 

 

You Missed