28 Sep 2026, Mon

CM TODAY SCHEDULE: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज Green Steel & Mining Summit में होंगे शामिल, उद्योग विभाग की बैठक में भी लेंगे हिस्सा, जानें पूरा शेड्यूल…

 

रायपुर, 13 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय गुरुवार, 13 अगस्त को रायपुर और नवा रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:30 बजे होटल मेफेयर लेक रिसॉर्ट, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री यहां Green Steel & Mining Summit 2026 में सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक शामिल होंगे। इसके बाद वे होटल से रवाना होकर दोपहर 1:10 बजे मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे।

दोपहर 1:10 से 3 बजे तक मुख्यमंत्री के कार्यालयीन कार्य एवं आरक्षित कार्यक्रम रहेंगे। इसके बाद दोपहर 3 से 4 बजे तक मंत्रालय में उद्योग विभाग की बैठक होगी।

बैठक के बाद शाम 4 से 5:30 बजे तक मुख्यमंत्री का समय आरक्षित रहेगा। शाम 5:30 बजे वे मंत्रालय से मुख्यमंत्री निवास के लिए रवाना होंगे और करीब 5:55 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे।

शाम 6 से 7 बजे तक मुख्यमंत्री का समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री निवास में ही आरक्षित कार्यक्रम एवं रात्रि विश्राम रहेगा।

Share
पढ़ें   CG में 1 जुलाई से बिजली महंगी: 400 यूनिट पर ₹178 तक बढ़ेगा बिल, जानिए आपकी जेब पर कितना असर