30 Sep 2026, Wed
Breaking

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री साय आज दूरदर्शन केंद्र जाएंगे, बैरन बाजार में रहेंगे आरक्षित; दोपहर में ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल…

रायपुर | 14 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शुक्रवार, 14 अगस्त को रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा रवाना होकर 11:30 बजे दूरदर्शन केंद्र, शंकर नगर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 12:30 बजे तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

इसके बाद मुख्यमंत्री 12:30 बजे दूरदर्शन केंद्र से रवाना होकर 12:40 बजे बैरन बाजार स्थित बाल गोपाल हॉस्पिटल के पीछे पहुंचेंगे। यहां भी उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा। दोपहर 1:10 बजे वे बैरन बाजार से रवाना होकर 1:15 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 2:05 बजे संचालनालय पुरातत्व, सिविल लाइन स्थित मुक्ताकाशी मंच पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2:10 से 3:30 बजे तक ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 3:30 बजे मुक्ताकाशी मंच से रवाना होकर 3:35 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां उनका आगे का कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।

Share
पढ़ें   जशपुर में जन्मदिन पर सीएम विष्णुदेव साय ने दोकड़ा के जगन्नाथ मंदिर, दोकड़ा में पूजा कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की