रायपुर, 15 अगस्त 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 15 अगस्त 2026 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री सुबह 8:50 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से प्रस्थान कर 8:59 बजे पुलिस परेड ग्राउंड पहुंचेंगे।
सुबह 9 बजे से 11 बजे तक पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह 2026 में मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इसके बाद 11 बजे वहां से रवाना होकर 11:10 बजे टाउन हॉल, घड़ी चौक पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री 11:15 से 11:45 बजे तक ‘आजादी का गौरव’ छायाचित्र प्रदर्शनी के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद 11:45 बजे टाउन हॉल से रवाना होकर 11:50 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे, जहां दोपहर से शाम तक उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
शाम 5:45 बजे मुख्यमंत्री निवास से प्रस्थान कर मुख्यमंत्री 5:50 बजे लोक भवन पहुंचेंगे। यहां शाम 6 बजे से स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित स्वागत समारोह में शामिल होंगे। स्वागत समारोह के बाद रात 7:30 बजे लोक भवन से रवाना होकर 7:35 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे और इसके बाद उनका कार्यक्रम आरक्षित रहेगा।
मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को लेकर प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की गई हैं।





