रायपुर, 13 नवंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में 18 नवंबर को छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित होगी। राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास (CM हाउस) में सुबह 11:30 बजे से बैठक शुरू होगी। इसमें प्रदेश के कई अहम मुद्दों पर चर्चा के साथ महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।
बैठक में सबसे प्रमुख मुद्दा छत्तीसगढ़ विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र रहेगा। 14 दिसंबर से शुरू होने वाले इस सत्र की तैयारियों, संभावित विधायी कार्यों और सदन में पेश किए जाने वाले विषयों पर मंत्रिपरिषद में चर्चा हो सकती है।

इसके अलावा राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों, प्रशासनिक मामलों और जनहित से संबंधित मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर मुहर लगने के साथ ही कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए जाने की संभावना है।



