13 Nov 2026, Fri
Breaking

भोपाल में शिवराज सिंह चौहान की मां के त्रयोदशी संस्कार में पहुंचे CM साय: काशी बाई के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

रायपुर, 12 नवम्बर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी स्वर्गीय काशी बाई जी के त्रयोदशी संस्कार में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय काशी बाई जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी तथा शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि माता का स्नेह, आशीर्वाद और संस्कार जीवन की सबसे अमूल्य पूंजी होते हैं। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस गहन दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share
पढ़ें   कलिंगा विश्वविद्यालय में अल्ट्राटेक सेंटर ऑफ एक्सीलेंस शुरू: सिविल इंजीनियरिंग छात्रों को मिलेगा इंडस्ट्री आधारित प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट का अवसर

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed