26 Apr 2025, Sat 6:12:38 AM
Breaking

BJP शहर अध्यक्ष ने बूथ समिति के सदस्यों से किया मुलाकात, PM द्वारा बताए गए आरोग्य सेतु एप्प को डाउनलोड करने का लोगों को किया आवाह्न

अनिल वाधवा

तिल्दा नेवरा

 

भारतीय जनता पार्टी तिल्दा नेवरा के शहर अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने शहर में बूथ स्तर तक जाकर बूथ के अध्यक्ष एवँ बूथ समिति के सदस्यों एवँ भाजपा पार्षदों से मुलाकात कर कोरोना वायरस से बचने के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बताय गये आरोग्य सेतु एप को स्मार्ट फोन , आई फोन धारकों से एप डाउनलोड कराने की बात कही वहीं अध्यक्ष विष्णु शर्मा ने सभी बूथ अध्य्क्ष एवँ पार्षद और साथ ही भाजपा सदस्यों से कहा कि प्रधानमंत्री राहत कोष में कार्यकर्ता गण स्वयं एवँ आम नागरिकों से राशि जमा करवाने की बात कही जिससे कोरोना वायरस संक्रमण पीड़ित लोगों को मदद मिले वही अध्यक्ष ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री एवँ भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह व प्रदेश अध्य्क्ष विक्रम उसेंडी संघठन महामंत्री पवन साय ,आइटी सेल के दीपक मस्के से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये बैठक कर उनके निर्देश पर तिल्दा नेवरा शहर मंडल के सभी कार्यकर्ता गण जनता के बीच जाकर जनता को शासन द्वारा दिये गये नियमों का पालन करना और सतर्क रहना घर पर रहना समय समय पर साबुन से हाथ धोते रहना , चेहरे पर मास्क लगाना , एक दूसरे से 2 गज की दूरी बनाना और भीड़ से अलग रहना , व घर पर रहे स्वास्थ्य रहने कि बात जनता को कही गई । वहीं अध्यक्ष ने बताया कि शहर महिला मोर्चा की महिला बहनों के द्वारा भी वार्डों में जाकर मास्क , साबुन वितरण भी किया गया है।

Share
पढ़ें   विजयादशमी पर्व : संडी में आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल हुई संसदीय सचिव शकुंतला साहू, रावण दहन के साथ रामलीला के प्रदर्शन ने जीता लोगों का दिल

 

 

 

 

 

You Missed