11 Mar 2026, Wed
Breaking

BREAKING : – आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 16 वर्षीय किशोर की हुई मौत .. गांव में पसरा मातम ,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

घनश्याम सोनी

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में मौसम में अचानक कल से बदलाव देखने को मिल रहा है ..इस बदलते मौसम ने आज एक किशोर की जान ले ली ..जिले के पस्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक किशोर की दर्दनाक मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार पस्ता थाना क्षेत्र के ग्राम उलिया में 16 वर्षीय राजा यादव पिता लाल जी यादव आज शाम करीब 6:00 बजे उलिया बांध के पास खड़ा था तभी अचानक मौसम में बदलाव हुआ और आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किशोर झुलस गया आसपास के लोगों द्वारा उसे तत्काल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने किशोर को मृत घोषित कर दिया.. 16 वर्षीय किशोर के चले जाने से परिजनों का बुरा हाल है आपको बता दें कि गांव में भी मातम पसरा हुआ है।

Share
पढ़ें   ठंडे भजिया पर छिड़ा झगड़ा बना खूनी खेल : रायपुर में दोस्त ने दोस्त को रॉड-चाकू से उतारा मौत के घाट, CCTV में कैद वारदात

 

 

 

 

 

You Missed