7 Mar 2026, Sat

डेढ़ सौ में से सिर्फ तीन पेड़ पर ही इस साल फुला महुआ .. 60 वर्षीय वृद्धा ने परेशान होकर फांसी लगाकर की आत्महत्या

(घनश्याम सोनी)

बलरामपुर रामानुजगंज जिले के शंकरगढ़ थाना अंतर्गत एक 60 वर्षीय वृद्धा महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है ..महिला के महुआ के कुल डेढ़ सौ पेड़ हैं जिसमें से इस वर्ष सिर्फ तीन पेड़ पर ही महुआ फूल लगा है इस बात से परेशान होकर महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है पुलिस आगे की जांच में जुटी हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के जोकापाठ निवासी मृतिका बूटनी पति मंगरा बीते 20 अप्रैल को घर से महुआ बीछने निकली हुई थी जिसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटी.. आज मृतिका का शव जंगल में पेड़ पर फांसी पर लटका हुआ पाया गया.. डेढ़ सौ पेड़ में से सिर्फ तीन पेड़ में ही महुआ फूलने के कारण वृद्धा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

Share
पढ़ें   DA और HRA में बढ़ोतरी : पेंशनरों का भी बढ़ा महंगाई भत्ता, संविदा कर्मियों को मिलेगा एकमुश्त वेतन, कर्मचारियों के महंगाई भत्ते बढ़ने का आदेश हुआ जारी

 

 

 

 

 

You Missed