25 Aug 2026, Tue
Breaking

कांकेर के मोरखंडी जंगल में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई : नक्सलियों का हथियार डंप बरामद; बंदूक, वायरलेस सेट समेत भारी सामग्री मिली

कांकेर, 25 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। छोटेबेठिया थाना क्षेत्र के मोरखंडी जंगल में सर्चिंग के दौरान जवानों ने जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया नक्सलियों का हथियार और सामग्री का डंप बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, 24 अगस्त को बीएसएफ, जिला बल और बीडीएस की संयुक्त टीम मोरखंडी के जंगल एवं पहाड़ी इलाके में सर्चिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान जवानों को एक संदिग्ध स्थान मिला, जिसकी जांच करने पर वहां नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया डंप बरामद हुआ।

बरामद सामग्री में 4 भरमार बंदूक, 3 भरमार बंदूक के बैरल, 1 वायरलेस सेट, 3 बंडल बिजली वायर, 1 GPS, 1 छोटी सोलर प्लेट और 1 चार्जर शामिल हैं। इसके अलावा बड़ी मात्रा में नक्सली साहित्य और अन्य नक्सली सामग्री भी बरामद की गई है।

 

 

सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर बीडीएस (बम डिस्पोजल स्क्वॉड) की टीम भी मौजूद रही। टीम ने पूरे क्षेत्र की सावधानीपूर्वक जांच की। अभियान के बाद सभी जवान सुरक्षित कैंप लौट गए।

सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के इस डंप की बरामदगी को अभियान की महत्वपूर्ण सफलता बताया है। कांकेर के नक्सल प्रभावित और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बलों का सर्चिंग अभियान लगातार जारी है। पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आगे भी संयुक्त अभियान जारी रहेगा।

Share
पढ़ें   मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर की बेटियों से जुड़ी घटना पर जताई गंभीर चिंता – कहा, “महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि, कानून करेगा निष्पक्ष कार्यवाही”

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *