11 Oct 2026, Sun
Breaking

न्यू देहली स्वीट्स अब गोल्ड सीरीज में: सड्डू में खुलेगा 16वां आउटलेट, मिठाई के साथ चाट, नमकीन, बेकरी और मल्टी-क्यूज़ीन फूड मिलेगा

रायपुर, 25 अगस्त 2026। छत्तीसगढ़ में शुद्धता और स्वाद के लिए पहचान बना चुका न्यू देहली स्वीट्स अब नए अंदाज में न्यू देहली स्वीट्स-गोल्ड के रूप में रायपुर के सड्डू में दस्तक देने जा रहा है। यह NDS श्रृंखला का 16वां आउटलेट होगा। कंपनी के मुताबिक, गोल्ड सीरीज को अब तक संचालित 15 आउटलेट्स के अनुभव, गुणवत्ता और ग्राहकों के भरोसे को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।

2011 से शुरू हुआ मिठास का सफर

न्यू देहली स्वीट्स की यात्रा 11 मार्च 2011 को रायपुर से शुरू हुई थी। छोटे से प्रयास से शुरू हुआ यह सफर आज दो राज्यों तक पहुंच चुका है और जल्द ही तीसरे राज्य में विस्तार की तैयारी है। इस यात्रा के सूत्रधार अशोक ऋषि हैं। करीब दो दशक पहले देखे गए उनके सपने को पुत्र अभिनव ऋषि, पुत्रवधु नीतू ऋषि और पुत्री साक्षी ऋषि के सहयोग से विस्तार मिला।

NDS की पहचान “House of Purity” यानी शुद्धता, स्वाद और परफेक्शन के सिद्धांत पर बनी है। कंपनी का कहना है कि शुरुआत से ही ग्राहकों को शुद्ध और स्वादिष्ट मिठाइयां उपलब्ध कराना उसका प्रमुख उद्देश्य रहा है।

एक शहर में मल्टी-पॉइंट आउटलेट का कॉन्सेप्ट

न्यू देहली स्वीट्स ने एक ही शहर में अलग-अलग क्षेत्रों में आउटलेट शुरू करने की पहल की, ताकि ग्राहकों को उनके नजदीक ही गुणवत्तापूर्ण मिठाइयां उपलब्ध हो सकें। कंपनी के अनुसार, स्वाद के साथ सही तौल और गुणवत्ता उसकी सबसे बड़ी विशेषताओं में शामिल हैं।

ग्राहकों को जितने वजन की मिठाई दी जाती है, उतना ही पूरा वजन देने और गुणवत्ता से समझौता नहीं करने को NDS अपनी कार्यशैली का अहम हिस्सा बताता है।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ में फार्मासिस्टों को बड़ी राहत: स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के सुझाव पर फार्मेसी काउंसिल ने वापस ली बढ़ी हुई फीस, 1 जून से ली गई अतिरिक्त राशि भी लौटाई जाएगी

दो राज्यों में 15 आउटलेट्स का संचालन

वर्तमान में NDS के 15 आउटलेट्स दो राज्यों में संचालित हो रहे हैं। रायपुर में शंकर नगर, समता, शैलेंद्र नगर, देवेंद्र नगर, तेलीबांधा और DDU नगर सहित विभिन्न स्थानों पर इसकी मौजूदगी है। सड्डू में नया आउटलेट शुरू होने के बाद रायपुर में NDS की सातवीं शाखा हो जाएगी।

शंकर नगर स्थित प्रतिष्ठान के साथ NDS Cafe भी संचालित है, जहां ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक नॉर्थ इंडियन, साउथ इंडियन, चाइनीज और कॉन्टिनेंटल सहित विभिन्न व्यंजन उपलब्ध हैं।

इसके अलावा कोरबा में पांच आउटलेट्स, जबकि बिलासपुर, चांपा और भुवनेश्वर में भी NDS के प्रतिष्ठान संचालित हो रहे हैं।

NDS-GOLD में मिठाइयों के साथ मल्टी-क्यूज़ीन फूड

NDS-GOLD को कंपनी ने अपनी मौजूदा श्रृंखला का प्रीमियम विस्तार बताया है। यहां अलग-अलग तरह की प्रीमियम मिठाइयों के साथ ब्रेकफास्ट से डिनर तक मल्टी-क्यूज़ीन फूड की व्यवस्था होगी।

इस नए आउटलेट में अलग-अलग राज्यों, देशों और संस्कृतियों से जुड़े व्यंजनों को एक ही स्थान पर उपलब्ध कराने की योजना है। यानी ग्राहकों को मिठाइयों के साथ एक संपूर्ण फूड एक्सपीरियंस देने पर जोर रहेगा।

मिठाई से लेकर नमकीन और बेकरी तक

न्यू देहली स्वीट्स सिर्फ मिठाइयों तक सीमित नहीं है। यहां Sweets, Namkeens, Snacks, Chaat, Bakery और Dry Fruits की विस्तृत रेंज उपलब्ध है।

इसके अलावा आउटलेट्स के साथ स्पेशल फूड कैनोपी के जरिए छोले-भटूरे, साउथ इंडियन डिशेज, चाट, समोसा, कचौड़ी और बेकरी आइटम्स भी ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाते हैं।

सड्डू में औपचारिक शुभारंभ, बाद में होगा भव्य उद्घाटन

न्यू देहली स्वीट्स परिवार की ओर से बताया गया कि NDS-GOLD का औपचारिक शुभारंभ रायपुर के सड्डू में किया जा रहा है। इसके बाद बड़े स्तर पर भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया जाएगा।

पढ़ें   CG में डिजिटल ऋण पुस्तिका लागू: टंक राम वर्मा ने किया शुभारंभ, अब किसान ऑनलाइन देख सकेंगे जमीन और ऋण की पूरी जानकारी

NDS परिवार ने रायपुर और पूरे छत्तीसगढ़ के ग्राहकों का आभार जताते हुए कहा कि वर्षों से मिले प्यार और विश्वास ने इस यात्रा को आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी है। परिवार का कहना है कि भविष्य में भी शुद्धता, स्वाद और बेहतर सेवा के साथ ग्राहकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का प्रयास जारी रहेगा।

अशोक ऋषि, अभिनव ऋषि और समस्त न्यू देहली स्वीट्स परिवार, रायपुर।

Share

 

 

 

 

 

You Missed