13 Oct 2026, Tue
Breaking

जशपुर में भाजपा महिला कार्यकर्ता पर फेसबुक में अभद्र टिप्पणी, कुनकुरी पुलिस ने आरोपी विवेकानंद झा के खिलाफ FIR दर्ज की

जशपुरनगर, 26 अगस्त 2026। जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र में भाजपा की पहाड़ी कोरवा महिला कार्यकर्ता के खिलाफ फेसबुक पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने का मामला सामने आया है। शिकायत की जांच के बाद कुनकुरी पुलिस ने आरोपी विवेकानंद झा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह भाजपा के आईटी सेल से जुड़ी हुई है। उसके अनुसार फेसबुक पर राजीव गर्ग नाम के व्यक्ति ने एक राजनीतिक पोस्ट साझा की थी। इसी पोस्ट पर आरोपी विवेकानंद झा ने महिला कार्यकर्ता को लेकर कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए टिप्पणी की।

महिला कार्यकर्ता ने आरोप लगाया कि इस आपत्तिजनक टिप्पणी से उसकी राजनीतिक और सामाजिक छवि प्रभावित हुई है। मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच की और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की।

कुनकुरी पुलिस ने आरोपी विवेकानंद झा के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 79 और 296 तथा अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की धारा 3(2)(5) के तहत अपराध दर्ज किया है।

मामले को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ता भी कुनकुरी थाने पहुंचीं। उन्होंने थाना प्रभारी से मुलाकात कर महिला कार्यकर्ता के खिलाफ की गई कथित अभद्र टिप्पणी पर नाराजगी जताई और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और प्रकरण में आगे की जांच की जा रही है।

Share
पढ़ें   CG GST टीम की बड़ी कार्रवाई: 22 ठिकानों पर छापा, 5 करोड़ से ज्यादा की टैक्स चोरी उजागर, जल्द होगा बड़ा खुलासा

 

 

 

 

 

You Missed