31 Aug 2026, Mon
Breaking

शराब लेने पहुंचे युवक की धक्का-मुक्की के बाद हत्या, पेट में चाकू घोंपा; CCTV से खुलासा, नाबालिग समेत दो गिरफ्तार

 

बिलासपुर, 31 अगस्त 2026। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के हरदीकला स्थित शराब दुकान के बाहर मामूली विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में एक युवक और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर न्यायालय के आदेश पर आगे की कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, हरदी में रहने वाला राकेश प्रजापति अपने दोस्त जितेंद्र साहू के साथ हरदीकला स्थित शराब दुकान गया था। शराब लेने के दौरान उसका कोरमी मोड़ निवासी राजा मनहर (25) और एक नाबालिग से धक्का-मुक्की को लेकर विवाद हो गया।

 

 

शराब दुकान के बाहर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई। इसी दौरान आरोपितों ने राकेश के पेट के पास चाकू से वार कर दिया। चाकू लगने से राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद दोनों आरोपित वहां से फरार हो गए।

CCTV फुटेज से आरोपितों तक पहुंची पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने शराब दुकान और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके अलावा आरोपितों की गतिविधियों से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की गई।

जांच के दौरान पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। CCTV फुटेज के आधार पर नाबालिग की पहचान की गई। पूछताछ में उसने राजा मनहर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने दूसरे आरोपित राजा मनहर को भी गिरफ्तार कर लिया।

पढ़ें   CM विष्णुदेव साय की पहल पर भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ में 8 सड़क खंडों के विकास के लिए 892 करोड़ रुपए की मंजूरी दी, 6 जिलों में 324 किलोमीटर सड़कों का होगा उन्नयन और विकास

पुलिस ने दोनों आरोपितों के कब्जे से चाकू जब्त किया है। मामले की जांच में एसीसीयू की तकनीकी टीम ने भी पुलिस की मदद की।

दूसरे प्रदेश भागने की तैयारी में थे आरोपित

पुलिस के मुताबिक, हत्या के बाद दोनों आरोपित दूसरे प्रदेश भागने की फिराक में थे। पुलिस ने संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। तकनीकी साक्ष्यों और CCTV फुटेज से मिले सुरागों को जोड़ते हुए पुलिस आरोपितों तक पहुंच गई।

मृतक के साथ मौजूद उसके दोस्त जितेंद्र साहू ने घटना की जानकारी राकेश के स्वजन को दी थी। जितेंद्र के अनुसार, शराब लेने के दौरान राकेश का दो युवकों से धक्का-मुक्की को लेकर विवाद हुआ था। बाद में दोनों युवकों ने दुकान के बाहर राकेश पर चाकू से हमला कर दिया।

सिरगिट्टी थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed