बलौदाबाजार, 16 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में ‘सेवा संकल्प अभियान’ चलाया जाएगा। अभियान के तहत विभिन्न सेवा, सामाजिक और जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा, सहयोग और जनकल्याण की भावना पहुंचाना है।
बलौदाबाजार जिला महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष खिलेश्वरी थवाईत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन के 25 वर्षों में राष्ट्रसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए गरीब, किसान, महिला, युवा और वंचित वर्गों के कल्याण के लिए अनेक कार्य किए हैं। उनके सेवा और समर्पण से प्रेरणा लेकर समाज के हर वर्ग को सेवा कार्यों में सहभागी बनना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प है। अभियान के दौरान जरूरतमंदों की सहायता, स्वच्छता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाएगा।

थवाईत ने जिले के कार्यकर्ताओं, महिला मोर्चा की बहनों और आम नागरिकों से अभियान में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता से सेवा और समर्पण की भावना को और मजबूत किया जा सकता है।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर पर लोगों से अपने घर में एक दीप जलाकर प्रधानमंत्री को आशीर्वाद देने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि जन्मदिन से शुरू होने वाला यह अभियान ‘सेवा ही संकल्प, सेवा ही संस्कार’ की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।
Available next action:




