18 Sep 2026, Fri
Breaking

CM TODAY SCHEDULE : मुख्यमंत्री साय आज रायपुर में इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर, रायगढ़ में स्कूल भवन लोकार्पण और विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल…

रायपुर, 18 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर और रायगढ़ के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से कार द्वारा रवाना होंगे और 11:15 बजे साइंस कॉलेज ग्राउंड पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री यहां 14th India Industrial Fair 2026 में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 12:15 बजे साइंस कॉलेज ग्राउंड से रवाना होकर 12:25 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे। यहां से दोपहर 12:30 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायगढ़ के लिए रवाना होंगे।

मुख्यमंत्री करीब 1:30 बजे जिंदल एयरपोर्ट, टैक्सी-वे हेलीपैड, रायगढ़ पहुंचेंगे। इसके बाद कार से अघोर आश्रम, ग्राम बनोरा जाएंगे। दोपहर 2 बजे वे नवीन स्कूल भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री का कुछ समय आरक्षित रहेगा।

शाम 3:45 बजे मुख्यमंत्री बनोरा से रवाना होकर 4:05 बजे जिंदल एयरपोर्ट हेलीपैड पहुंचेंगे। वहां से 4:10 बजे हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर के लिए रवाना होंगे और शाम 5:10 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे। इसके बाद कार से 5:20 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन पहुंचेंगे।

शाम 6:05 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 6:30 बजे होटल मेफेयर लेक रिसॉर्ट, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां वे ‘विकसित छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव 2026’ में शामिल होंगे।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री रात 7:30 बजे होटल मेफेयर लेक रिसॉर्ट से रवाना होकर 7:35 बजे मुख्यमंत्री निवास, सेक्टर-24, नवा रायपुर पहुंचेंगे। यहां कुछ समय आरक्षित रहने के बाद रात 8:10 बजे रवाना होकर 8:40 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर पहुंचेंगे।

Share
पढ़ें   छत्तीसगढ़ में बारिश का कहर: बेमेतरा में दीवार ढही, 2 बच्चियों की मौत, सुकमा में बिजली गिरने से युवक ने गंवाई जान

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed