रायपुर, 22 सितंबर 2026। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज मंगलवार को रायपुर और नवा रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन से कार द्वारा नवा रायपुर अटल नगर के लिए रवाना होंगे।
मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे एम-12, सेक्टर-24, नवा रायपुर अटल नगर पहुंचेंगे। यहां दोपहर 2 बजे से 3:30 बजे तक आयोजित ‘तीज मिलन’ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

इसके बाद मुख्यमंत्री 3:30 बजे नवा रायपुर से रवाना होकर 3:40 बजे मंत्रालय, महानदी भवन पहुंचेंगे। यहां शाम 5 बजे तक उनका समय आरक्षित रहेगा। शाम 5 बजे मंत्रालय से रवाना होकर मुख्यमंत्री 5:30 बजे मुख्यमंत्री निवास पहुंचेंगे।

मुख्यमंत्री निवास में शाम 6 बजे साक्षात्कार कार्यक्रम निर्धारित है। इसके बाद शाम 7 बजे तक समय आरक्षित रहेगा।




