22 Sep 2026, Tue
Breaking

बिलासपुर के क्लब में नशे में युवती का हंगामा: ₹10 हजार बिल मांगने पर महिला कर्मचारी के बाल नोचे, शीशा-गमले तोड़े

बिलासपुर, 22 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक क्लब में बिल चुकाने को लेकर युवती ने जमकर हंगामा किया। ₹10 हजार का बिल मांगने पर युवती ने महिला कर्मचारी से गाली-गलौज और मारपीट की। आरोप है कि उसने कर्मचारी के बाल भी नोचे, जिससे उसके सिर में चोट आई। इसके बाद वॉशरूम का शीशा और गमले भी तोड़ दिए।

घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित टेलीफोन एक्सचेंज रोड के होटल हेवन्स पार्क के लिट क्लब की है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवती महिला कर्मचारी से मारपीट करती दिखाई दे रही है।

दोस्तों के साथ क्लब पहुंची थी युवती

जानकारी के मुताबिक, सरकंडा के अशोक नगर निवासी अंजना दीवान (27) होटल के क्लब के सर्विस डिपार्टमेंट में काम करती हैं। शनिवार रात करीब 10:30 बजे पेमा नाम की युवती अपने दोस्तों के साथ क्लब पहुंची। वह टेबल नंबर 26 पर बैठी और बीयर, शराब सहित खाने-पीने का ऑर्डर किया।

बिल तैयार होने पर अंजना ने युवती को ₹10 हजार का बिल दिया। युवती ने पूरी राशि पर आपत्ति जताते हुए केवल अपने खाने-पीने का बिल मांगा। इसके बाद उसे करीब ₹5 हजार का दूसरा बिल दिया गया।

बिल मांगने पर महिला कर्मचारी से मारपीट

आरोप है कि इसके बाद भी युवती बिल का भुगतान करने में टालमटोल करती रही। जब अंजना ने दोबारा बिल चुकाने के लिए कहा तो युवती चिल्लाने लगी और बाहर जाने लगी।

रोकने पर उसने अंजना के बाल पकड़कर मारपीट की। इस दौरान अंजना के सिर में चोट लग गई। इसके बाद युवती ने क्लब के वॉशरूम का शीशा और गमले तोड़ दिए।

पढ़ें   नक्सली मामले में CM विष्णुदेव साय की दो टूक : बस्तर में जल्द ही अमन, चैन और शांति का वादा करते CM बोले : "हमारी नीति स्पष्ट है - बोली का जवाब बोली से और गोली का जवाब गोली से"

पुलिस पहुंची, फिर भी नहीं मानी

क्लब में हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को समझाने की कोशिश की। आरोप है कि इसके बावजूद युवती शांत नहीं हुई और बिना बिल चुकाए कार में बैठकर वहां से चली गई।

महिला कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने युवती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद मामले की जांच की जा रही है।

Share

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed