24 Sep 2026, Thu
Breaking

यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में आग से जनहानि, CM साय ने जताया गहरा शोक, घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना

 

रायपुर 24 सितंबर 2026/ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह हृदयविदारक दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है।

मुख्यमंत्री साय ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने और शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की है। उन्होंने दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।

Share
पढ़ें   रायपुर में अचानक बदला मौसम, तेज बारिश से सड़कें भीगीं : 24 सितंबर को सिस्टम का सबसे ज्यादा असर, भारी बारिश के आसार

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *