• सेवा संकल्प कार्यक्रम के तहत रंगोली प्रतियोगिता, राष्ट्र निर्माण और आत्मनिर्भर भारत का दिया संदेश
नवा रायपुर, 25 सितंबर 2026
सेवा केवल शब्द नहीं, बल्कि संकल्प और समर्पण का भाव है। इसी भावना को रचनात्मक रंगों में उतारते हुए शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में ‘सेवा संकल्प कार्यक्रम-2026’ के तहत ‘विकसित भारत’ थीम पर रंगोली प्रतियोगिता आयोजित की गई।

रंगों में उकेरा विकसित भारत का सपना
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष विश्वविद्यालय, रायपुर परिसर में आयोजित प्रतियोगिता में महाविद्यालय की शिक्षिकाओं ने अपनी कला और कल्पनाशीलता के जरिए विकसित, आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की तस्वीर पेश की। रंगोली के रंगों में कहीं प्रगति का संदेश नजर आया तो कहीं राष्ट्र निर्माण का संकल्प।


शिक्षिकाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
प्रतियोगिता में दिशा ठाकुर, मधु जुमड़े, दीपिका ठाकुर, किरण जमुरिया, मंजुलता साहू, दिव्या टोप्पो, प्रियंका नवरत्न और सोनाली टोप्पो ने सहभागिता की। शिक्षिकाओं की भागीदारी ने आयोजन को केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रखा, बल्कि इसे रचनात्मकता और राष्ट्रभावना से जोड़ दिया।
पुष्पलता सोनभद्र ने किया मूल्यांकन
प्रतियोगिता में प्रस्तुत रंगोलियों का मूल्यांकन श्रीमती पुष्पलता सोनभद्र ने किया। वहीं कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री क्रोधी दिलीवार रहे। आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. श्वेता सेंदुर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
रंगोली बनी सेवा और राष्ट्र निर्माण का संदेश
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक और प्रदर्शकगण भी मौजूद रहे। आयोजन के जरिए सेवा, समर्पण, रचनात्मकता और राष्ट्र निर्माण जैसे मूल्यों को प्रोत्साहित किया गया।




