रायपुर, 26 सितंबर 2026। पूर्व से परिवर्तित भूमि को अन्य मद में परिवर्तित करने की प्रक्रिया अब ऑनलाइन होगी। इसके लिए राजस्व विभाग द्वारा ऑनलाइन मॉड्यूल तैयार कर लिया गया है, जिसे आगामी सोमवार से राजस्व पोर्टल पर लाइव किया जाएगा। इसके बाद नागरिक ‘सेवा सेतु’ के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे।
ऑनलाइन सुविधा शुरू होने तक ऑफलाइन आवेदन जारी
राज्य शासन ने स्पष्ट किया है कि ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने तक ऑफलाइन आवेदन की सुविधा बंद नहीं की गई है। नागरिक पूर्व की तरह संबंधित कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। ऑनलाइन मॉड्यूल लाइव होने के बाद आवेदन की प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से की जा सकेगी।

SDM कार्यालय रायपुर का निरीक्षण
इस संबंध में SDM कार्यालय रायपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रकरणों और अभिलेखों का परीक्षण किया गया। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि ऑनलाइन सुविधा लागू होने तक पूर्व की व्यवस्था के अनुसार ऑफलाइन आवेदन अनिवार्य रूप से स्वीकार किए जाएं।

इसके साथ ही ई-कोर्ट (eCourt) के अंतर्गत न्यायालयीन प्रक्रिया से जुड़े आवेदनों को भी वर्तमान व्यवस्था के अनुसार स्वीकार करने के निर्देश दिए गए हैं। ऑनलाइन व्यवस्था शुरू होने के बाद नागरिकों को भूमि के मद परिवर्तन संबंधी आवेदन के लिए डिजिटल माध्यम से सुविधा मिल सकेगी।




