28 Sep 2026, Mon
Breaking

रायपुर में राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन: 33 जिलों के 125 शिक्षकों का सम्मान, शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार और योगदान को मिली पहचान

रायपुर, 28 सितंबर 2026। एम.डी. एजुकेशन सोसायटी सरायपाली द्वारा कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर के सहयोग से छत्तीसगढ़ रजत जयंती महोत्सव के अंतर्गत एजुकेशन स्कलप्टर अवार्ड-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम 26 सितंबर को कलिंगा विश्वविद्यालय के सभागृह में संपन्न हुआ।

राज्य स्तरीय संगोष्ठी सह सम्मान समारोह में छत्तीसगढ़ के 33 जिलों से शोध, साहित्य और शिक्षा जगत से जुड़े प्रबुद्धजन शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न जिलों के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य शिक्षा आयोग के अध्यक्ष श्री सुधीर गौतम ने कहा कि एम.डी. एजुकेशन सोसायटी द्वारा राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मेलन का आयोजन समयोचित, स्वागत योग्य और परिवर्तनकारी पहल है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के विशिष्ट कार्यों की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करना प्रेरणादायी कार्य है।

कार्यक्रम में कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर के कुलसचिव डॉ. संदीप गांधी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से विचार-विमर्श को समृद्ध किया। वहीं भूमि बिल्डकान एंड डेवलपर्स के प्रचार-स्तंभ श्री प्रमोद देहरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह के दौरान राज्य के 125 लोकप्रिय शिक्षकों का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डॉ. अनिल कुमार प्रधान के नेतृत्व में एम.डी. एजुकेशन सोसायटी के अध्यक्ष श्री महेंद्र पसायत, कोषाध्यक्ष श्री मनोज प्रधान सहित कोर कमिटी के सदस्यों डॉ. गोपा शर्मा, श्री धर्मेंद्र सरवन, श्रीमती रीता श्रीवास्तव, श्री राजेश सूर्यवंशी, श्री वीरेंद्र साहू और डॉ. समीक्षा प्रधान की टीम ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सम्मेलन का विशेष आकर्षण स्मारिका का विमोचन रहा। स्मारिका में शिक्षकों के नवाचार, ज्ञान परंपरा और शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान से जुड़े विभिन्न पहलुओं को प्रस्तुत किया गया। कलिंगा विश्वविद्यालय का वातावरण भी कार्यक्रम के दौरान आकर्षण का केंद्र रहा।

Share
पढ़ें   राजधानी रायपुर के चांदनी चौक में टेंट गोदाम में भीषण आग: लाखों का सामान जलकर खाक, दमकल की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू, आसपास के घर भी क्षतिग्रस्त

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed