8 Mar 2026, Sun

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के इस विधायक ने संवेदनशीलता दिखाते हुए राज्य के बाहर फंसे हुए 285 मजदूरों के खाते में डाले 1-1 हजार रुपए

रविश अग्रवाल के साथ घनश्याम सोनी की रिपोर्ट 

बलरामपुर रामानुजगंज जिले में कांग्रेस विधायक रामानुजगंज के बृहस्पति सिंह ने संवेदनशीलता दिखाते हुए रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के वह मजदूर जो राज्य के बाहर अलग-अलग स्थानों में फंसे हुए हैं उन मजदूरों के खातों में उन्होंने सीधे राशि ट्रांसफर की है।

विधायक बृहस्पति सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके जानकारी दी कि प्रत्येक मजदूरों के खातों में उन्होंने ₹1000 राशि डाली है कुल 285 मजदूर राज्यों से बाहर फंसे हुए हैं इस प्रकार उन्होंने कुल ₹285000 मजदूरों के खाते में सीधे ट्रांसफर किया है.. इसके साथ ही मजदूरों के लिए समुचित व्यवस्था लॉक डाउन में हो सके इसके लिए उन्होंने यह पहल की है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस करके विधायक सिंह ने यह जानकारी दी साथ ही उन्होंने कहा कि किसी भी मजदूर को यदि कोई परेशानी होती है तो उन तक जानकारी प्राप्त होने पर उनकी अन्य मदद भी की जाएगी।

Share
पढ़ें   आज की बड़ी खबरें : CM VISHNU DEO SAI दक्षिण कोरिया में निवेशकों के साथ करेंगे बैठक...DEPUTY CM ARUN SAO का बिलासपुर जिला प्रवास..कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल का अंबिकापुर जिले में होगा भव्य स्वागत...चक्रधर समारोह के दूसरे दिन शास्त्रीय नृत्य और संगीत की होगी प्रस्तुति...प्रदेश के कई जिलों में जमकर बरसेंगे बादल...पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

 

 

 

 

 

You Missed