भारत, 29 सितंबर 2026। डियाजियो इंडिया ने अपने प्रमुख व्हिस्की ब्रांड मैकडॉवेल्स नंबर 1 का नया अवतार पेश किया है। करीब 125 वर्षों के इतिहास वाले इस ब्रांड में कंपनी ने लिक्विड के साथ-साथ पैकेजिंग और विजुअल आइडेंटिटी में भी बड़े बदलाव किए हैं।

कंपनी के अनुसार, यह बदलाव केवल पैकेजिंग रिफ्रेश तक सीमित नहीं है। नए मैकडॉवेल्स नंबर 1 में अतिरिक्त स्कॉच के साथ अपग्रेडेड ब्लेंड तैयार किया गया है। इसमें पारंपरिक स्कॉच फ्लेवर प्रोफाइल को बरकरार रखते हुए उसे नई पीढ़ी के उपभोक्ताओं की पसंद के अनुरूप आधुनिक रूप दिया गया है।

चुनिंदा स्कॉच और इंडियन माल्ट्स का मिश्रण
नए ब्लेंड में चुनिंदा इम्पोर्टेड स्कॉच, इंडियन माल्ट्स और प्रीमियम ग्रेन स्पिरिट्स को शामिल किया गया है। इसे चुनिंदा ओक और अमेरिकन बैरल्स में मैच्योर किया जाता है और अतिरिक्त स्मूथनेस के लिए भारत और स्कॉटलैंड में ब्लेंड किया जाता है।
डियाजियो इंडिया के मुताबिक, नए लिक्विड को 100 से अधिक क्वालिटी चेक्स से गुजारा गया है। इसमें वनीला, हल्की ग्रेन स्वीटनेस और मेलो माल्ट के नोट्स के साथ हल्की और इनवाइटिंग अरोमा मिलती है। इसके अलावा मैच्योर वुड और डेलिकेट स्वीट स्पाइस के संकेत भी महसूस किए जा सकते हैं।
कंपनी के अनुसार, इसका स्वाद सॉफ्ट माल्टी, वुडी और वनीला नोट्स के साथ शुरू होता है और अंत में वनीला क्रीम और हल्की मिठास वाली स्मूथ फिनिश देता है।
बोतल और पैकेजिंग को भी मिला नया लुक
मैकडॉवेल्स नंबर 1 के इस ट्रांसफॉर्मेशन में नई डिजाइन वाली बोतल और कंटेम्पररी विजुअल आइडेंटिटी भी शामिल है। कंपनी का कहना है कि नया डिजाइन ब्रांड को शेल्फ पर अधिक प्रीमियम और विशिष्ट पहचान देने के साथ इसके नए अध्याय को दर्शाता है।
कंपनी के मुताबिक, मैकडॉवेल्स नंबर 1 की हर साल 30 मिलियन से अधिक केस की बिक्री होती है। नए बदलाव के जरिए ब्रांड का लक्ष्य क्वालिटी, क्राफ्ट्समैनशिप और एक्सपीरियंस पर बढ़ते उपभोक्ता फोकस के अनुरूप खुद को विकसित करना है।
10 हजार से ज्यादा उपभोक्ताओं से मिली जानकारी
डियाजियो इंडिया की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर रुचिरा जैतली ने कहा कि आज के व्हिस्की उपभोक्ता वैल्यू को केवल अफोर्डेबिलिटी के नजरिए से नहीं देखते, बल्कि क्वालिटी, क्राफ्ट्समैनशिप और एक्सपीरियंस भी उनके लिए महत्वपूर्ण हैं।
उन्होंने बताया कि कंपनी ने 11 मार्केट्स में 10,000 से अधिक उपभोक्ताओं के साथ रिसर्च के जरिए इन इनसाइट्स को समझा और उसी आधार पर मैकडॉवेल्स नंबर 1 को नई पीढ़ी के लिए विकसित किया गया है।
जैतली के अनुसार, इस बदलाव का उद्देश्य ब्रांड की दशकों से बनी विश्वसनीयता, परिचित पहचान और पहुंच को बनाए रखते हुए उसे आधुनिक उपभोक्ताओं की अपेक्षाओं के अनुरूप विकसित करना है। कंपनी इसे भारत की मास प्रीमियम व्हिस्की कैटेगरी के भविष्य के लिए एक नए मॉडल के रूप में देख रही है।




