रायपुर, 7 अक्टूबर 2026। प्रशासनिक कसावट और निर्माण कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से लोक निर्माण विभाग (PWD) में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। विभाग ने कुल 265 अधिकारियों-कर्मचारियों का स्थानांतरण किया है।
तबादला सूची में 142 सहायक अभियंता (सिविल), 22 सहायक अभियंता (विद्युत/यांत्रिकी), 71 सहायक मानचित्रकार (सिविल), 10 अनुरेखक (सिविल) और 20 डाटा एंट्री ऑपरेटर शामिल हैं।

विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य विभिन्न स्थानों पर अधिकारियों-कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही निर्माण एवं विकास कार्यों की गति बढ़ाना बताया गया है। तबादलों के बाद संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।




