8 Mar 2026, Sun

BREAKING : – कोरोना वायरस ने ली सीआरपीएफ के एक जवान की जान,केंद्रीय गृहमंत्री ने जताया गहरा दुःख

MEDIA24 DELHI

सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स) के एक जवान की कोरोना की वजह से मौत हो गई। कोरोना से किसी अर्धसैनिक बल के जवान की मौत का यह पहला मामला बताया जा रहा है। पिछले चार दिनों से उनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। सफदरजंग अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार जवान को 24 अप्रैल को हार्ट के इलाज के लिए एडमिट किया गया था। उन्हें हाईपरटेंशन और डायबिटीज भी थी। इलाज के दौरान जांच में उनमें कोरोना का भी संक्रमण पाया गया। इलाज के बाद भी उनकी सेहत में सुधार नहीं हुआ और मंगलवार को उनकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि वो सीआरपीएफ में सब-इंस्पेक्टर (एसआई) के पद पर दिल्ली में 31वीं बटालियन में तैनात थे। वह असम के रहने वाले थे। सूत्रों का कहना है कि कोरोना से पीड़ित जवान के संपर्क में आने से वह कोरोना पॉजिटिव हुए थे। इसकी वजह से कई और जवान भी संक्रमित हुए हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गहरा दुख व्यक्त किया –

Share
पढ़ें   CM के निर्देश पर IPL सटोरियों की धरपकड़ तेज : प्रदेश के सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को CM का निर्देश का दिखा असर, पिछले 48 घंटों में 96 सटोरी गिरफ्तार, 10 लाख से अधिक की राशि जब्त

 

 

 

 

 

You Missed