दुःखद ख़बर : नहीं रहे बेहतरीन कलाकार इरफ़ान खान, 54 साल की उम्र में निधन, बिगड़ी तबियत तो कराया गया था अस्पताल में भर्ती, बॉलीवुड समेत कला जगत में शोक की लहर

Latest

मीडिया24 डेस्क, मुंबई।

बॉलिवुड ऐक्टर इरफान खान इस दुनिया में नहीं रहे।

54 साल की उम्र में सुपरस्टार इरफान खान का निधन हो गया। इस शोक की ख़बर के बाद दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल समेत बॉलीवुड के नामी कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को कोलन इनफेक्शन के चलते उन्हें मुंबई के अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इस बीच उनको लेकर तरह-तरह की अफवाहें थीं। हालांकि उनकी टीम ने कहा था कि वह स्ट्रॉन्ग हैं और लड़ रहे हैं। बुधवार को मिली खबरों के मुताबिक इरफान खान का निधन हो गया है। पिछले महीनों में आई उनकी फ़िल्म अंग्रेज़ी मीडियम में उनकी एक्टिंग की सराहना हर जगह है।

 

 

फिल्ममेकर शूजित सरकार ने ट्वीट करके उनके परिवार को सांत्वना दी है।

https://twitter.com/ShoojitSircar/status/1255377784773410818?s=19

 

 

 

 

 

Share
पढ़ें   कौशल्या माता महोत्सव : मुंबई से आए और स्थानीय कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों से परिसर हुआ राममय, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने कहा - 'भगवान श्री राम सर्वव्यापी हैं'