दुर्ग, 30 अक्टूबर। छत्तीसगढ़ की राजनीति से एक दुखद खबर सामने आई है। दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा का निधन हो गया है। उन्होंने 78 वर्ष की उम्र में हैदराबाद के यशोदा अस्पताल में अंतिम सांस ली।

विधायक के निधन की खबर से प्रदेश के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है।

डोमन लाल कोर्सेवाड़ा के निधन से प्रदेश की राजनीति को बड़ी क्षति पहुंची है। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद समर्थकों और शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।


